Satish Poonia

सतीश पूनिया राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त

राजस्थान विधानसभा के सदस्य सतीश पूनिया  (Satish Poonia) (55साल)  को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष (New BJP Chief) नियुक्त किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा आज 14 सितंबर, 2019 को नई दिल्ली में जारी एक परिपत्र में यह जानकारी दी गई है।

इस संबंध में जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने सतीश पूनिया (Satish Poonia) विधायक (MLA) को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सतीश पूनिया (Satish Poonia) की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई ह।

राजस्थान के चुरू जिले (Churu District)  के राजगढ़ (Rajgarh) में 20 दिसंबर 1964 को जन्मे सतीश पूनिया (Satish Poonia) खेती और व्यापार करते हैं।

सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने एमएससी, एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है और वह पीएच डी भी हैं।

एक पुत्र और एक पुत्री के पिता सतीश पूनिया (Satish Poonia) राजस्थान में आमेर विधान सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और  कम बोलने और खामोश रह कर  संगठनात्मक काम करने वाले नेता माने जाते हैं।