GST

सात राज्यों ने अभी तक जीएसटी कानून पारित नहीं किया

नई दिल्ली, 06 जून (जनसमा)। देश के 24 राज्‍यों ने 5 जून, 2017 तक राज्‍य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) अधिनियम को बाकायदा पारित कर दिया है, ज‍बकि 7 राज्‍यों यथा मेघालय, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, जम्‍मू-कश्‍मीर और पश्चिम बंगाल में एसजीएसटी अधिनियम को पारित करना अभी बाकी है।

जिन राज्यों ने जीएसटी कानून मंजूर कर दिया है वे हैं:

1. तेलंगाना
2. बिहार
3. राजस्थान
4. झारखंड
5. छत्तीसगढ़
6. उत्तराखंड
7. मध्यप्रदेश
8. हरियाणा
9. गोवा
10. गुजरात
11. असम
12. अरुणाचल प्रदेश
13. आंध्र प्रदेश
14. उत्तर प्रदेश
15. पुडुचेरी
16. ओडिशा
17. महाराष्ट्र
18. त्रिपुरा
19. सिक्किम
20. मिजोरम
21. नागालैंड
22. हिमाचल प्रदेश
23. दिल्ली
24. मणिपुर