Six rebel Congress MLAs who voted for BJP disqualified

बीजेपी को वोट देने वाले कांग्रेस के 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित

शिमला, 29 फरवरी। हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने वाले कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने कहा जनता ने 5 साल के लिए सरकार चुनी है और ये आयाराम-गयाराम कर रहे हैं। अयोग्य विधायक व्हिप के उल्लंघन के दोषी हैं।

विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले के बाद इन विधायकों की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। इन छह कांग्रेस विधायकों के खिलाफ यह फैसला लिया गया है क्योंकि उन्होंने पार्टी द्वारा जारी व्हिप का पालन नहीं किया।

सूत्रों के मुताबिक, इन सभी विधायकों को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। जिन विधायकों को अयोग्य ठहराया गया है उनमें सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, इंदर लखन पाल, रवि ठाकुर और चैतन्य शर्मा हैं।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पार्टी ने कल सदन में धन विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया था। लेकिन इन विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया. इस कारण इन छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उधर स्पीकर द्वारा 15 बीजेपी विधायकों को निलंबित करने के बाद विधानसभा ने राज्य का बजट पारित कर दिया।

हिमाचल में कुल 68 विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा 35 है। कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं, जिनमें से 6 बागी हो चुके हैं। अगर इन बागी विधायकों को न गिनें तो कांग्रेस के पास 34 विधायक बचेंगे। इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायक हैं, जो राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर चुके हैं। भाजपा के पास अपने 25 विधायक हैं।