Rashtrapati Bhawan

रविवार सुबह 10:30 बजे मोदी के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 10:30 बजे   अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल करेंगे। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा।

इससे पहले कई  मंत्रियों ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इनमें राजीव प्रताप रूडी, बंडारू दत्तात्रेय, संजीव बल्यान, महेंद्र नाथ पांडे,फग्गन सिंह कुलस्ते,कलराज मिश्रा के नाम हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व आईएफएस अधिकारी हरिदीप पुरी, मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख सत्यपाल सिंह और पूर्व आईएएस अधिकारी के.जे. अल्फोंस सहित नौ नए मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल करने की चर्चा है।

सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला, मध्य प्रदेश से लोकसभा सांसद वीरेन्द्र कुमार, कर्नाटक के लोकसभा सांसद अनंत कुमार हेगड़े, राजस्थान से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, बिहार के लोकसभा सांसद अश्विनी कुमार चौबे और राज कुमार सिंह भी संभवत मंत्री पद की शपथ लेंगे।