Modi

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में 4 का दर्जा बढ़ा, 9 नए मंत्री शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नौ नए राज्य मंत्रियों को शामिल किया तथा चार राज्य मंत्रियों को कैबिनेट रैंक दे दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट रैंक पाने वाले चार मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान, विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व खनन मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य व उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हैं।

नए मंत्रियों में पूर्व आईएफएस अधिकारी हरदीप पुरी, मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख सत्यपाल सिंह और पूर्व आईएएस अधिकारी अल्फोंस कन्नान्थनाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश के लोकसभा सांसद वीरेंद्र कुमार, कर्नाटक से अनंत कुमार हेगड़े, राजस्थान के गजेंद्र सिंह शेखावत, बिहार के अश्विनी कुमार चौबे और राज कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने शपथ ली। मंत्रियों के पोर्टफोलियो को बाद में घोषित किया जाएगा।