Tag Archives: Bihar

Women make rangoli

बिहार : ड्रैगन लाइटों को पछाड़ रहे मिट्टी के दीये

पटना, 30 अक्टूबर | अंधेरे पर उजाले के प्रतीक दिवाली पर्व पर भले ही पिछले कुछ वर्षो में बिजली बल्बों के आगे दीये को उपेक्षा झेलनी पड़ी हो, लेकिन इस वर्ष दीये को महत्व मिलता नजर आ रहा है। ड्रैगन लाइटों की आमद तो है, मगर इसकी बिक्री जोर नहीं…

बिहार में दिवाली पर सजे बाजार

पटना, 28 अक्टूबर | धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर बिहार के बाजार सज-धजकर पूरी तरह तैयार हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अस्थाई छोटी-छोटी दुकानें सज चुकी हैं। इलेक्ट्रॉनिक और ज्वेलरी बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उपहारों की भरमार है। कहीं…

पटना से अगवा व्यवसायी के बेटे लखीसराय से मुक्त, 5 गिरफ्तार

पटना/लखीसराय, 26 अक्टूबर | बिहार में पटना हवाईअड्डे से शुक्रवार को अपहृत दिल्ली के मार्बल व्यवसायी के दोनों बेटों को पुलिस ने बुधवार को राज्य के लखीसराय जिले के कजरा क्षेत्र से सकुशल मुक्त करा लिया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पटना के वरिष्ठ…

अब बिहार के सत्तू की सुगंध विदेशों में भी

पटना, 23 अक्टूबर| पूरे देश में अपनी खास पहचान बना चुके बिहार के सत्तू की सोंधी सुगंध अब विदेशों तक पहुंचने लगी है। दक्षिण कोरिया के शहर चुन चीआन की निवासी ग्रेस ली करीब 20 साल पहले बिहार आ कर बस गईं। यहां के सत्तू की वह खुद दीवानी हो…

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव ने दिया अपने विवाह के बारे मे बड़ा बयान

पटना, 22 अक्टूबर | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भले ही व्हाट्सएप पर हजारों लड़कियों से विवाह के प्रस्ताव मिल रहे हैं, परंतु तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि वह ‘अरंेज मैरेज’ ही करेंगे तथा माता-पिता की मर्जी और उनकी पसंद की लड़की से विवाह करेंगे। तेजस्वी…

बिहार : हावड़ा-गया एक्सप्रेस की बोगी से 20 पिस्तौलें बरामद

मुंगेर, 22 अक्टूबर| बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर तलाशी के दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से शनिवार को पुलिस ने 20 लावारिस पिस्तौलें बरामद कीं। इस मामले में हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ये हथियार एक बैग के अंदर जनरल…

बिहार में सर्वे बताएगा शराबबंदी के बाद का बदलाव

पटना, 18 अक्टूबर | बिहार सरकार द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद सामाजिक और आर्थिक परिवेश में हुए परिवर्तन का आकलन या जानने के लिए अब सरकार एक सर्वे करा रही है। सरकार सर्वे के जरिए यह जानने की कोशिश करेगी कि शराबबंदी का समाज में खासकर महिलाओं के…

बिहार की एक पंचायत में खुले में शौच करने पर भरना होगा जुर्माना

बिहार की एक पंचायत में खुले में शौच करने पर भरना होगा जुर्माना

मोतिहारी, 14 अक्टूबर | नरेन्द्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को हर कोई अपने तरीके से परवान चढ़ाना चाहता है। इसी कड़ी में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के एक पंचायत में खुले में शौच करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने का फैसला किया…

जो करता हूं उसका आनंद उठाता हूं : प्रकाश झा

जो करता हूं उसका आनंद उठाता हूं : प्रकाश झा

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर । बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा गंभीर विषयों और सामाजिक व राजनीतिक विषय पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘जय गंगाजल’ से अभिनय की ओर रुख करने वाले प्रकाश झा का कहना है कि निर्देशन हो या अभिनय, वह जिस समय…

डॉ़ लोहिया ने सबसे पहले 'स्वच्छता अभियान' चलाया था : नीतीश

डॉ़ लोहिया ने सबसे पहले ‘स्वच्छता अभियान’ चलाया था : नीतीश

पटना, 12 अक्टूबर | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां बुधवार को प्रख्यात समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छता अभियान’ पर तंज कसते हुए कहा कि यह अभियान लोहिया ने 1950 के दशक में…

Ma Chandika Temple

बिहार के मुंगेर में मां चंडिका स्थान, जहां दूर होती है आंखों की पीड़ा

मुंगेर (बिहार), 9 अक्टूबर | बिहार के मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक है मां चंडिका स्थान। मान्यता है कि यहां सती (मां पार्वती) की बाईं आंख गिरी थी। कहा जाता है कि यहां पूजा करने वालों की आंखों की पीड़ा…

The Supreme Court of India.

बिहार में शराबबंदी रद्द करने के उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर | सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में शराबबंदी को रद्द करने वाले पटना उच्च न्यायालय के फैसले पर शुक्रवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की पीठ ने जवाब देने के लिए प्रतिवादियों को छह सप्ताह और बिहार सरकार को चार…

बिहार में 'शराबबंदी' के संदेश दे रहे पूजा पंडाल

बिहार में ‘शराबबंदी’ के संदेश दे रहे पूजा पंडाल

पूर्णिया, 7 अक्टूबर | बिहार में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। ऐसे में जगह-जगह पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा उसे आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी पूजा समितियों ने लोगों को कई संदेश देते हुए…

बिहार में सड़क किनारे सो रहे 5 लोगों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत

कटिहार, 5 अक्टूबर | बिहार में मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिला और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सुपौल की तरफ से…

बिहार : महिला ने बच्ची की हत्या कर की आत्महत्या

हाजीपुर, 4 अक्टूबर | बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ढाई साल की बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, अदलबाड़ी क्षेत्र निवासी संतोष कुमार शाह की पत्नी संध्या कुमारी ने…

बिहार : दुष्कर्म का आरोपी विधायक जेल से रिहा, पीड़िता चिंतित

बिहारशरीफ, 4 अक्टूबर | पटना उच्च न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राजबल्लभ यादव को जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद पीड़िता को अपने परिवार की चिन्ता सताने लगी है। दुष्कर्म पीड़िता ने स्थानीय पत्रकारों को व्हाट्सएप द्वारा संदेश…

नए कठोर कानून लागू होने से बिहार फिर मद्य निषिद्ध राज्य बना

पटना, 2 अक्टूबर | गांधी जयंती पर रविवार को बिहार आबकारी एवं मद्यनिषेध अधिनियम जैसे नए कठोर कानून लागू होने से बिहार एक बार फिर मद्य निषिद्ध राज्य बन गया। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार शराब से प्रतिबंध नहीं हटाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने…

राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किया आत्मसमर्पण

राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किया आत्मसमर्पण

सीवान, 30 जुलाई | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शुक्रवार को जमानत रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बिहार के सीवान की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने कहा कि शहाबुद्दीन ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीवान के व्यवहार…

सर्वोच्च न्यायालय ने मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द की

सर्वोच्च न्यायालय ने मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द की

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को राजीव रोशन की हत्या के मामले में पटना उच्च न्यायालय से मिली जमानत रद्द करते हुए वापस जेल भेजने का आदेश दिया। राजीव के पिता चंद्रकेश्वर प्रसाद के साथ बिहार…

मार्कण्डेय काटजू के खिलाफ बिहार में दर्ज कराई गई एफआईआर

मार्कण्डेय काटजू के खिलाफ बिहार में दर्ज कराई गई एफआईआर

पटना, 28 सितम्बर | बिहार के बारे में सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर जनता दल (युनाइटेड) के विधायक नीरज कुमार ने दर्ज कराई है। विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने…