नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद के सदस्य
भारत के राष्ट्रपति ने नरेंद्र दामोदरदास मोदी को भारत का प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने निम्नलिखित को मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है:-
भारत के राष्ट्रपति ने नरेंद्र दामोदरदास मोदी को भारत का प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने निम्नलिखित को मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है:-
मोदी का तीसरा कार्यकाल, उस विशाल जनादेश के साथ नहीं आया जिसका वे और उनकी पार्टी दावा कर रहे थे। इसका बड़ा कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे भाजपा के गढ़ों में कड़ी लड़ाई लड़ी और उम्मीद से अधिक सीटें जीती।
शुक्रवार को, मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था । भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में एनडीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की और एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया था कि नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुना गया है।
गौर करने की बात है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीट वाली पार्टी बीजेपी बहुमत से भी दूर है, हालांकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), गठबंधन की नई सरकार बनाने के लिए तैयार है। इस गठबंधन में एक भी मुस्लिम, ईसाई या सिख सांसद नहीं है। एकमात्र बौद्ध सांसद किरण रिजुजू हैं।
एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी को इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि यह कोई मजबूरी नहीं बल्कि देश की समृद्धि सुनिश्चित करने और महाशक्ति बनने की प्रतिबद्धता है।
मोदी ने I.N.D.I.A गठबंधन को इंडी कहते हुए उसकी कड़ी आलोचना की और कहा कि UPA ने नाम बदला है, पहचान नहीं बदली है। उनकी पहचान घोटालों की है, नाम बदलने के बाद भी देश उनको नहीं भूला और उनको नाकारा है। उन्होंने एक व्यक्ति का विरोध किया और इसके कारण ही देश की जनता ने उनको विपक्ष में बिठा दिया है।
राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार के गठन तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज उपराष्ट्रपति के आवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने कहा “आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ – सबका विकास के मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।”
ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये INDIA गठबंधन और PDA की एकता की जीत है।
सातवें चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रमुख हैं: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी, पार्टी नेता अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद और कंगना रनौत, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और विक्रमादित्य सिंह, राजद नेता मीसा भारती और तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी।
उन्होंने कटाक्ष किया कि दस साल से केंद्र की सरकार में बैठे नरेंद्र मोदी जी आपकी समस्याओं पर बात नहीं करते। वे आपके बीच आते हैं तो इधर-उधर की भटकाने वाली बातें करते हैं। इस बार जनता सारी सच्चाई समझ चुकी है और भारी बहुमत से INDIA की सरकार बनाने जा रही है। पूरे देश में INDIA की जबरदस्त लहर है।
मोदी सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की जगह मोदी जी तीन काले कृषि कानून लाये। खड़गे ने आरोप लगते हुए कहा कि खेती अपने अरबपति मित्रों को सौपनी चाही। मोदी जी ने Fertiliser पर 5%, Tractor पर 12% और Pesticides पर 18% GST लगा दिया। हमारे किसानों के नेतृत्व में 14 महीने किसान आंदोलन चला और 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए तब ये कानून वापस हुआ।
गाँधी ने कहा कि एक तरफ अंधे निजीकरण को हथियार बना कर सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं, जो बैकडोर से आरक्षण खत्म करने का रास्ता है।दूसरी तरफ एक ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है जिसमें भयंकर अत्याचार झेल रहे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीब सामान्य वर्ग को न्याय के लिए तरसाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में रविवार को छुट्टी का प्रचलन अंग्रेजों के समय से हुआ, 200-300 वर्षों से यही नियम चला आ रहा है। कांग्रेस और झामुमो समेत इंडी गठबंधन ने झारखंड के एक जिले में रविवार की छुट्टी को बंद कर शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित कर दिया, जिससे ईसाई समाज से मतभेद पैदा हुए हैं।
प्रियंका गाँधी वाड्रा ने आज 27 मई, 2024 को एक्स पर पोस्ट में भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्य स्मृतियों को नमन किया है। ‘‘भारत बहुत सी वाजिब विविधताओं वाला इतना विशाल देश है जिसमें तथाकथित ‘शक्तिशाली व्यक्ति’ द्वारा लोगों और उनके विचारों को रौंदने की अनुमति नहीं दी…
भारत को पायल कपाड़िया पर उनके काम ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है। एफटीआईआई की पूर्व छात्रा, उनकी उल्लेखनीय प्रतिभा वैश्विक मंच पर चमकती रहती है, जो भारत में समृद्ध रचनात्मकता की झलक देती है।…
नई दिल्ली, 27 मई। जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आकर चुनाव प्रचार में लगे आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक्स पर डाली एक पोस्ट में सवाल करते हुए कहा कि क्या RSS भी मानता है कि मोदी जी भगवान के अवतार हैं? उन्होंने पोस्ट में…
युवाओं की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में जिसने जन्म लिया है, वो अब निर्णायक age group में पहुंच गया है। उसके भीतर एक तड़प है कि दुनिया बदल रही है, तो हम क्यों नहीं बदलते। आज देश के सामान्य मानवी का दूसरा शब्द ही aspiration है। ये चुनाव उसकी aspiration पर केंद्रित हुआ है।
नई दिल्ली, 18 मई। भारतीय जनता पार्टी के विदेश मामले विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने बताया है कि भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार, लोकसभा चुनाव 2024 में तेरह राजनयिक मिशनों के 25 प्रतिनिधि 18 मई को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में…
पोस्ट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2013 में क़रीब दो तिहाई भारतीयों को राशन की गारंटी देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा क़ानून लेकर आई थी। 2024 का हमारा न्याय पत्र खाद्य सुरक्षा सुधारों को और आगे ले जाने की गारंटी देता है।