India fights coronavirus

भारत में COVID19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 748

#Indiafightscoronavirus  :  भारत में  कोविड-19 (COVID19)  के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 748 हो गई है। अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है।

भारत में 132 जिले (District) कोरोना (COVID-19) से प्रभावित हैं जबकि जिलों की कुल संख्या 640 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 मार्च को  सवेरे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में  COVID19 के मरीजों की संख्या 748 है जिनमें 66 लोगों को ठीक हो जाने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं वह 28 मार्च तड़के 3:00 बजे तक के हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 132 जिलों में 724 कोरोना संक्रमण (COVID-19) के मामले है।

Photo courtesy AIR

महाराष्ट्र में 13 जिले प्रभावित है जबकि केरल में 12 और कर्नाटक में 10 जिले प्रभावित है।

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में  COVID-19  के  मामले हैं,  इनमें आगरा, जीबी नगर, गाजियाबाद, जौनपुर, कानपुर ,लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मुरादाबाद,, पीलीभीत शामली और वाराणसी है।

इनके अलावा तेलंगाना के आठ, तमिलनाडु के नौ, राजस्थान तथा पंजाब के 7-7,   केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, उड़ीसा, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर का 1-1 जिला प्रभावित है ।

अन्य जिलों में बिहार के 2,  दिल्ली के आठ, गुजरात के 6, हरियाणा के 6  ,लद्दाख के दो , मध्य प्रदेश के छह जिले COVID-19 प्रभावित है।