Tribute to Lala Lajpat Rai, KM Cariappa and Dr. Raja Ramanna

लाला लाजपत राय, के एम करिअप्पा और डॉ. राजा रमन्ना को नमन्!

नई दिल्ली, 28 जनवरी। देश आज महान् स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय, भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा और प्रख्यात् परमाणु भौतिक विज्ञानी डॉ. राजा रमन्ना को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
लाला लाजपत राय
देश के महान् स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन्। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हुंकार भरने वाले लाला लाजपत राय जी को आज पूरा देश याद कर रहा है।
के एम करिअप्पा
भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा के कुशल नेतृत्व में 1947 में भारत की सेना ने पाकिस्तान को पराजय का स्वाद चखाया था। आप देश के पहले फील्ड मार्शल थे। आज आपकी जयंती पर आप को सादर शत शत नमन् व भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि। देश आपको हमेशा की तरह याद कर रहा है।
डॉ. राजा रमन्ना
हम प्रख्यात् परमाणु भौतिक विज्ञानी डॉ. राजा रमन्ना को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने भारत के परमाणु शक्ति के रूप में उभरने के शुरुआती दिनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारत का पहला परमाणु रिएक्टर, अप्सरा, उनके मार्गदर्शन में डिजाइन किया गया था, और उन्होंने विभिन्न क्षमताओं में देश की सेवा की।
देश के अनेक नेताओं और राजप्रमुखों और कांग्रेस पार्टी ने इन सभी महान भारतीयों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।