Trinamool Congress Chairperson Mamata Banerjee

लोक सभा के लिए तृणमूल ने 17 महिला उम्मीदवारों को दिया टिकट

women candidates WBतृणमूल कांग्रेस  ने मंगलवार दोपहर पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, इसमें 17 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

सूची में 17 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

तृणमूल कांग्रेस  Trinamool Congress  ने 40.5% टिकट महिला उम्मीदवार को दिया है।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार 10 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है।

इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, अभिनेत्री संध्या रॉय,  अभिनेत्री मुन मुन सेन और प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रो सुगाता बसु शामिल हैं।

तृणमूल कांग्रेस  Trinamool Congress  अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं को एक बार फिर से पर्याप्त प्रतिनिधित्व देते हुए राज्य की 42 में से 17 सीटों पर उम्मीदवार बनाया है।

महिला उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन क्षेत्रों के नाम इस प्रकार हैं :

  1. बालुरघाट से अर्पिता घोष
  2. मालदा उत्तर से मौसम नूर
  3. कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा
  4. रानाघाट से रूपाली बिस्वास
  5. बाणगांव से ममता ठाकुर
  6. बारासात से डॉ. काकोली घोष दस्तीदार
  7. बशीरहाट से नुसरत जहां
  8. जयनगर से प्रतिमा मंडल
  9. जादवपुर से मिमी चक्रवर्ती
  10. कोलकाता दक्षिण से माला रॉय
  11. उलुबेरिया से साजदा अहमद
  12. हुगली से डॉ. रत्ना डे नाग
  13. आरामबाग से अपरूपा पोद्दार
  14. झारग्राम से बीरबाहा सोरेन
  15. बर्धमान.दुर्गापुर से ममताज संघमिता
  16. आसनसोल से श्रीमती देव वर्मा ( मुन मुन सेन)
  17. बीरभूम से शताब्दी रॉय