Sridevi

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से देहांत

भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार की रात देहांत हो गया। वे 54 साल की थीं।  दुबई में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई गई थीं।

वह हिंदी सिनेमा में पहली महिला सुपरस्टार थीं और उन्होंने 70 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था।

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मुंबई में ही हैं।  समाचारों में बताया गया है कि उनके देहांत की पुष्टि उनके देवर संजय कपूर ने की है।

उनके देहांत की खबर सुनकर कर सिने जगत के लोग ही नहीं उनके प्रशंसक, सभी लोग सदमे में है। शुरू में तो कईयों ने तो इस खबर पर यकीन ही नहीं किया।

उन्होंने बाल कलाकार के रूप में सन् 1967 में अपने करियर की शुरुआत की थी। पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित श्रीदेवी ने बॉलीवुड में प्रवेश 1978 में फिल्म सोलहवां सावन से किया था।

बाॅलीवुड ही नहीं भारतीय सिनेमा को उन्होंने अपने अभिनय और नृत्य के द्वारा अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी यादगार फिल्में हैं : हिम्मतवाला, सदमा नागिन, निगाहें,  मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई ।