Vice Presiden5t

उपराष्ट्रपति ने दी बैसाखी, विशू, पुथांडू, मसादी, वैश्खड़ी, बोगाह बिहू पर शुभकामनाएं

भारत के माननीय उपराष्ट्रपति (Vice President) एम वेंकैया नायडू ने बैसाखी, विशू, पुथांडू, मसादी, वैश्खड़ी तथा बोगाह बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ये त्यौहार (Festivals)  देश के विभिन्न भागों में 13 व 14 अप्रैल, 2020 को मनाये जा रहे हैं।

अपने संदेश में उपराष्ट्रपति (Vice President) ने कहा कि आज जब हम नॉवेल कोरोना से संघर्ष कर रहे हैं, इन पर्वों का उल्लास हमारे मनोबल को बढ़ाता है, हमें भविष्य की नई दिशा दिखाता है।

माननीय उपराष्ट्रपति  (Vice President)  का पूरा संदेश निम्न है-

“बैसाखी, विशू, पुथांडू, मसादी, वैश्खड़ी तथा बोगाह बिहू के उल्लासमय अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं (Greetings) देता हूं।

File photo

ये पर्व नव वर्ष का स्वागत करते हैं, नव आरंभ, नव आशाओं का अभिनन्दन करते हैं। लहलहाती फसलों की से जुड़े ये पर्व प्रकृति की समृद्ध संपन्नता और सौंदर्य का उत्सव मनाते हैं।

आज जब हम नॉवेल कोरोना के अभिशाप से संघर्ष कर रहे हैं, इन पर्वों का उल्लास हमारे मनोबल को बढ़ाता है, हमें भविष्य की नई दिशा दिखाता है, हमारा मार्गदर्शन करता है।

मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला वर्ष हमारे लिए खुशहाली लाए, न केवल हम इस समृद्धि को साझा करें बल्कि प्राणी मात्र और प्रकृति की भी सेवा और संरक्षण करें। नव वर्ष हम में नि:स्वार्थ  परोपकार, स्नेहमयी करुणा, दया जैसे सद्गुणों को अभिप्रेरित करे, हमारे जीवन में शांति, सद्भाव, समृद्धि तथा संतोष लाए।

आइए, हम नव वर्ष को अपने घर पर ही अपने स्वजनों के साथ पारंपरिक उल्लास पूर्वक मनाएं और बड़े सामुदायिक आयोजनों से दूर रहें।

घर पर रहें, सुरक्षित रहें।”