ISRO chief Dr Shivan

चंद्रमा से 2.1 किमी की ऊंचाई के बाद विक्रम लैंडर का ग्राउंड से संपर्क टूटा

tweetचंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के  विक्रम लैंडर (Vikram Lander) का चंद्रमा से 2.1 किमी की ऊंचाई (Altitude) तक सफलतापूर्वक संपर्क बना हुआ था किन्तु इसके बाद, लैंडर से ग्राउंड स्टेशनों तक संचार (Communication)  संपर्क टूट गया ।

वैज्ञानिकों द्वारा डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन डॉ़ के सिवन (Dr K Sivan) ने 7 सितंबर, 2019 को  तड़के 3 बजे कहा कि 2.55 किलोमीटर की ऊंचाई तक लैंडर विक्रम (Vikram Lander) का संचालन सामान्य रहा है। इसके बाद, लैंडर से संचार संबंध खो गया था। इसके कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है।

PM Modiइसरो में 7 सितंबर, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि देश को आप पर गर्व है। मैं आपके साथ हूं, साहस के साथ आगे बढ़ें।

मोदी ने अब तक की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।

इसरो ISRO) ने लैंडर विक्रम (Vikram Lander) के चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का  7 सितंबर को तड़के 1:10 बजे से सोशल मीडिया साइट्स  YouTube, Facebook और Twitter सहित विभिन्न वेबसाइटों और प्लेटफार्मों पर  प्रसारण किया था।