Polling officers

सातवें और आखिरी चरण में 59 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे

लोकसभा चुनाव 2019  Lok Sabha Election 2019 के सातवें और आखिरी चरण  (Seventh and final Phase ) में 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 59 निर्वाचन क्षेत्रों Constituencies  के लिए वोट डाले जाएंगे।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा जो शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा।

इस चरण के  निर्वाचन क्षेत्रों Constituencies  में  उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 , पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ , हिमाचल प्रदेश की सभी चार , झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एक मात्र सीट हैं।

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री .मनोज सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

किरन खेर, भाजपा के सनी देओल और रवि किशन, एसएडी के सुखबीर बादल, कांग्रेस की मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा और झामुमो के शिबू सोरेन के भाग्य का फैसला भी इसी चरण में होगा।

लोकसभा और ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की चार विधानसभाओं के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को की जाएगी।

7वें चरण (19.05.2019) में मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों Constituencies का ब्यौराः-

 

राज्य/संघ शासित प्रदेश

 

7वें चरण के मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों की संख्या

 

कुल मतदाता

 

पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर मतदाता उम्मीदवारों की कुल संख्या मतदान केन्द्रों की संख्या
बिहार 8 15252608 8095447 7156660 501 157 15811
हिमाचल प्रदेश 4 5330154 2724111 2605996 47 45 7723
झारखंड 3 4564681 2364541 2200119 21 42 4315
मध्य प्रदेश 8 14913890 7626516 7286890 484 82 18411
पंजाब 13 20892674 11059828 9832286 560 278 23213
उत्तर प्रदेश 13 23638797 12818440 10818931 1426 167 25874
पश्चिम बंगाल 9 14963064 7698023 7264664 377 111 17042
चंडीगढ़ 1 619285 327984 291282 19 36 597
कुल 59 100175153 52714890 47456828 3435 918 112986
7वें चरण के मतदान वाले राज्य/संघ शासित प्रदेश 8

******