wall collapse

बारिश के कारण पुणे में एक दीवार गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे के कोंढवा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन स्थल पर शुक्रवार देर रात बारिश के कारण एक दीवार गिरने (wall collapse)से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

दीवार ढहने के कारण अनेक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतकों में वहाँ काम कर रहे सभी 15 मजदूरों के परिवारों से  थे। इन सभी को तालाब मस्जिद के पास साइट पर बनाए गए अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया था।

ये सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे और मजदूरी के लिए पुणे आये थे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीवार गिरने (wall collapse)से मारे गए लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार दिए जाएंगे और उनका मुफ्त इलाज किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने दीवार गिरने (wall collapse)से मारे गए लोगों के  परिजनों को भी पांच पांच लाख और घायलों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

कुमार ने कहा कि मरने वाले 15 लोग बिहार के कटिहार जिले के हैं। उन्होंने संयुक्त श्रम आयुक्त को घायल लोगों के इलाज की देखरेख के लिए पुणे जाने का निर्देश दिया है।

मुंबई  में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बारिश के कारण पुणे में कोंढवा की इमारत की दीवार ढहने (wall collapse) को गंभीरता से लिया है और पुणे के जिला कलेक्टर को घटना की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।