Prasenjit

त्रिपुरा में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है: प्रसेनजीत चक्रवर्ती

अगरतला, 4 जून (जनसमा)| “त्रिपुरा के लोग शुरू कर चुके हैं कम्युनिस्ट शासन के अंतिम दिन के लिए गिनती। वे तंग आ रहे हैं घोटालों और भ्रष्टाचार के इस लंबे शासनकाल से। इसलिए उन्होंने बीजेपी को 2018 के शुरुआती दौर में होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता में लाने के लिए फैसला किया है।”

त्रिपुरा के भाजपा प्रवक्ता प्रसेंजीत चक्रवर्ती ने जनसमचार से बात करते हुए यह भी दावा किया कि त्रिपुरा में मोदी लहर चल रही है। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में कम्युनिस्ट शासन बदलो अभियान शुरू हो चुका है।

प्रसेनजीत चक्रवर्ती त्रिपुरा भाजपा के ऐसे नेता हैं जिन्होंने 2014 पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सीपीएम से संघर्ष किया था। गोमती जिले में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उन्होंने उत्तर चंद्रपुर जीपी, होलाखेत, ग्राम चंद्रपुर तथा उदेपुर उप डिवीजन में माताबाड़ी ग्राम पंचायत में काम किया था और जीत दिलाई।

एक पूर्व टेलीविजन पत्रकार और राज्य के सबसे ज्यादा बिकने वाले दैनिक सम्बाद के पत्रकार के रूप में उनकी पहचान है
और उन्हे कम्युनिस्ट संगठन और शासन की कमजोरियों को समझने वाले के रूप में जाना जाता है।