मौसम

आगामी कुछ दिनों तक देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम में भारी उथल पुथल

आगामी कुछ दिनों तक देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम में भारी उथल पुथल होती रहेगी। तेज हवाएं, कड़कती बिजली और भारी वर्षा की संभावनाएं बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अंडमान निकोबार, राजस्थान, महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश, तेलंगाना ,बंगाल, केरल में तेज हवाएं चलेंगी।

23 मई (दिन 2): ♦ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से तेज होकर 70 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है; पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से) चलने की संभावना तथा पूर्व राजस्थान, कोंकण तथा गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम , तेलंगाना , रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी , कराइकल तथा लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना।

  • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना।
  • पूर्वमध्य बंगाल की खाड़ी तथा निकटवर्ती उत्तर अंडमान सागर में (55-65 किलो मीटर की गति से आने वाली हवा तेज होकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) तेज हवा चल सकती है।

अंडमान सागर और निकटवर्ती पूर्वमध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत हो सकती है । मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

  • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के निचले इलाके ज्वार की लहरों (1-2 मीटर ऊंची) के कारण जलमग्न हो सकते हैं।

24 मई (दिन 3): ♦अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और (50-60 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से ) तेज हवा चलने की संभावना; उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, तथा सिक्किम और केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना तथा बिहार, ओडिशा, कोंकण और गोवा , मध्य महाराष्ट्र , तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना।

  • अंडमान निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
  • मध्य बंगाल की खाड़ी के प्रमुख हिस्सों में तेज हवा (65-75 किलो मीटर की गति से पहुंचने वाली हवा तेज होकर 85 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है; उत्तर बंगाल की खाड़ी, ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास और उससे दूर तेज हवा (40-50 किलो मीटर की गति से पहुंचने वाली हवा तेज होकर 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

25 मई (दिन 4): ♦ झारखंड के कुछ स्थानों पर आंधी , बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावाना; बिहार, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम,अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने तथा तेज हवा (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से) चलने की संभावना  और असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तथा त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना।

  • गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भारी से काफी भारी वर्षा हो सकती है; ओडिशा तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना तथा झारखंड, असम और मेघालय नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा तटीय और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों ,तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना; ओडिशा तथा केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है और झारखंड, असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा तटीय और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना।
  • मध्य बंगाल की खाड़ी के प्रमुख भागों में तेज हवा ( 65-75 किलो मीटर की गति से आने वाली हवा तेज होकर 85 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलेगी; उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास और उससे दूर तेज हवा (50-60 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से तेज होकर 70 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है।मध्य बंगाल की खाड़ी , उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा ओडिशा-पश्चिम बंगाल -बंगलादेश तटों के पास और उससे दूर समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

26 मई (दिन 5): ♦ बिहार, झारखंड , उप हिमालय पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना; केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने तथा तेज हवा (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना तथा झारखंड , असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और वर्षा की संभावना।

  • गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है; ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है; झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना तथा बिहार और तटीय तथा कर्नाटक के भीतरी भागों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना।
  • उत्तर बंगाल की खाड़ी ,पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती ओडिशा-बांग्लादेश तटों के पास और उससे दूर  तेज हवा (60-70 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से तेज होकर 80 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से) चल सकती है। मध्य बंगाल की खाड़ी के प्रमुख भागों, उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास और उससे समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत हो सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।