बारिश

ओडिशा,आंध्रप्रदेश, महाराष्‍ट्र सहित कुछ राज्यों में हल्‍की से भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। ओडिशा,आंध्रप्रदेश, कर्नाटक एवं महाराष्‍ट्र सहित कुछ राज्यों में हल्‍की से भारी बारिश की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने यह संभावना जताई है।

अंडमान सागर में आज 9 अक्टूबर की सुबह मेंउत्‍तर अंडमान सागर और इसके आसपास के क्षेत्र पर निम्‍न दबाव कायम है।

आज 9 अक्‍टूबर, 2020 को सुबह (भारतीय समयानुसार 08:30 बजे) उत्तर अंडमान सागर और पूर्व मध्‍य बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्र में भी इसका प्रभाव है।

कल यानी 10 अक्‍टूबर, 2020 तक इसके पश्चिम-उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ़ने और मध्‍य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक विक्षोभ के रूप में जोर पकड़ने की अधिक संभावना है।

12 अक्‍टूबर, 2020 की सुबह इसके पश्चिम-उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ़कर एक विक्षोभ के रूप में उत्‍तरी आंध्रप्रदेश का समुद्री तट पार करने की संभावना है।

इसके प्रभाव से, अंडमान सागर, दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी में 9 से 12 अक्टूबर, 2020 के दौरान और आंध्रप्रदेश,  ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक के आंतरिक हिस्से तथा महाराष्ट्र से सटे क्षेत्रों में 11 और 12 अक्टूनबर, 2020 के दौरान निम्‍नलिखित प्रति‍कूल मौसम होने की संभावना है।

चेतावनी

(i) बारिश की चेतावनी

  • बारिश (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में)

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्‍सों में 9 और 10 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश (6.5-12 सेंटीमीटर)और कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

· बारिश (भारतीय प्रायद्वीप एवं ओडिशाके तटवर्ती क्षेत्र)

· 10 अक्‍टूबर, 2020 को ओडिशा, तटवर्ती आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक एवं महाराष्‍ट्र के आंतरिक हिस्‍से में हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने और तटवर्टी आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और आतंरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्‍थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

· ओडिशा, तटवर्ती आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ाऔर विदर्भ में अधिकांश स्‍थानों पर 11 एवं 12 अक्‍टूबर, 2020 को  हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने के साथ-साथ तटवर्ती ओडिशा, तटवर्ती आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, महाराष्‍ट्रएवं विदर्भ में अलग-अलग स्‍थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

(ii) हवा की चेतावनी

9 अक्टूबर को अंडमान द्वीप समूह,अंडमान सागरऔर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और आस-पास के क्षेत्र में 40-50 किमी से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। 11 अक्‍टूबर की सुबह से 12 अक्टूबर, 2020की दोपहर तक पश्चिम मध्‍यम बंगाल की खाड़ी और उत्‍तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-आंध्रप्रदेश-तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटवर्ती हिस्‍से के आसपास 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।

(iii) समुद्र की स्थिति

9 और 10 अक्टूबर को अंडमान सागर, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास समुद्र में मध्‍यम से लेकर ऊंची लहरें उठेंगी। 11 अक्‍टूबर की सुबह से लेकर 12 अक्‍टूबर, 2020 को दोपहर तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्‍य और आसपास के क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम तथा ओडिशा-आंध्रप्रदेश-तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों एवं मन्‍नार की खाड़ी में मध्‍यम से लेकर ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

(iv) मछुआरों के लिए चेतावनी

· मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 9 और 10 अक्टूबर को अंडमान सागर, पूर्वी मध्य और आसपास के दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, 11 अक्‍टूबर को सुबह से 12 अक्टूबर की दोपहर तक पश्चिम मध्‍य बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी,  दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-आंध्रप्रदेश-तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटवर्ती हिस्‍सों और मन्नार की खाड़ी में ना जाएं।

· जो मछुआरे बंगाल की खाड़ी में समुद्र में मौजूद है, उन्‍हें तट पर लौट आने की सलाह दी जाती है।

सिस्टम के अपडेट के लिए कृपया www.rsmcnewdelhi.imd.gov.inऔर www.mausam.imd.gov.inपर जाएं।

कृपया स्थान विशेष पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप (MAUSAM APP) कृषि संबंधी सलाह के लिए मेघदूत (MEGHDOOT APP) और बिजली कड़कने संबंधी चेतावनी के लिए दामिनी ऐप (DAMINI APP) डाउनलोड करें।