बारिश

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उप्र में बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है और उसके बाद 24 से 26 जनवरी, 2023 के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने रविवार को जारी बुलेटिन में संभावना व्यक्त की है।

बारिश की संभावना : पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 24 से 26 जनवरी के दौरान भारी बारिश और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना के साथ बर्फबारी का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। आगे भविष्यवाणी की कि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार और अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के ऊपर भी 24 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना हैं वहीँ 24 और 25 को हिमाचल प्रदेश; 25 को पश्चिम उत्तर प्रदेश; 24-26 जनवरी, 2023 के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ओलावृष्टि की संभावना हैं।

उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में 24-26 जनवरी, 2023 के दौरान हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 27 जनवरी, 2023 से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।