शीत लहर

राजस्थान, पंजाब, दिल्ली में शीत लहर बनी रहेगी

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 17 तारीख तक और उसके बाद 18 तारीख को अलग-अलग इलाकों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में 17 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होगी।

भारतीय मौसम विभाग ने आज सोमवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा है कि कई इलाकों में वर्षा तथा बर्फबारी की भी संभावना है।

18 जनवरी, 2023 की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 18-20 जनवरी, 2023 के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की,मध्यम छिटपुट, छिटपुट बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में 17 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है और 18 से 21 जनवरी के दौरान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

गुजरात राज्य में 17 तारीख तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
.
शीत लहर की स्थिति हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी 16 से 18 तारीख के दौरान बने रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के छिटपुट स्थानों में 16 से 18 जनवरी 2023 के दौरान पाला पड़ने की स्थिति आ सकती है।

अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, असम और मेघालय और त्रिपुरा में रात और सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है।

पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में कई स्थानों पर रविवार को शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रही।

उप-हिमालयी तथा पश्चिम बंगाल में अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा; असम और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा रहा।

राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से काफी नीचे (-3.1°C से -5.1°C) तापमान रहा।