कर्नाटक में विधानसभा चुनाव

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होगया है।
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
अभिनेता प्रकाश राज बेंगलुरु के शांति नगर में सेंट जोसेफ स्कूल के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने पहुंचे।
राज्य भर के 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।

प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) हैं और इन्हे सरकार बनाने के लिए 113 सीटों का बहुमत हासिल करना होगा।
कर्नाटक में विधानसभा के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां बीजेपी दूसरी बार कार्यकाल की उम्मीद कर रही है, वहीं कांग्रेस राज्य के रिवॉल्विंग डोर ट्रेंड पर निर्भर है। 61 से अधिक सीटों पर दबदबा रखने वाली जेडीएस किसी का भी खेल बिगाड़ सकती है।