चक्का जाम

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का शांति पूर्ण चक्का जाम

देश भर में शनिवार 6 फरवरी को किसानों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा,ओड़िशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कुछ राज्यों में तीन घंटे का चक्का जाम करके शांति पूर्ण प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में प्रदर्शन नहीं किया गया किन्तु पुलिस ने एहतिहात के तौर पर दिल्ली में प्रवेश के सभी रास्तों पर अत्यंत कड़े सुरक्षा प्रबंध किये।

सूचना माध्यमोंके अनुसार देश भर में हजारों किसानों ने हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं होने दी लेकिन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग के लिए 12 से 3 बजे तक सड़कों को अवरुद्ध किया।

किसान संगठनों की ओर से कहा गया था कि इस दौरान किसी भी एम्बुलेंस को रोका नहीं जाएगा।

TV image Grab

सरकार और कृषि संघों के बीच 11 दौर की वार्ता हो चुकी है और अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

कृषि कानूनों का विरोध 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। यह घोषणा करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली के बाहरी इलाके गाजीपुर में उनका शांति पूर्ण विरोध जारी रहेगा और गांव-गांव से लोग इसमें शामिल होंगे।