covid-19

covid-19 updates: 19 राज्यों से मौत का एक भी मामला नहीं

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना से 71 मौतें हुई है और 19 राज्यों से मौत का एक भी मामला सामने  नहीं आया है।

आंकड़ों के अनुसार देश के 5 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों से कोरोनावायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। ये राज्य हैं उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, चंडीगढ़, लद्दाख और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार 6 फरवरी की रात्रि को 10ः30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या देश भर में 11,924 रही है। बीते 24 घंटे में जिसमें 11506 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

कोरोना (covid-19)  संक्रमण वाले चार प्रमुख राज्य हैं केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु।

बीते 24 घंटों में सबसे अधिक मामले केरल (Kerala) से आये हैं। वहाँ 5942 लोग संक्रमित पाये गए हैं।

महाराष्ट्र (Maharashtra) दूसरे स्थान पर है, वहां 2768 संक्रमित हुए हैं और 25 लोगों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में देश में 3रे स्थान पर कर्नाटक है जहां 531 मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटों में 4 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना (covid-19) संक्रमण के दिल्ली में  कुल मामले 6,35,916 है और 1174  लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 151 लोग स्वस्थ हो गए हैं और कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 623865  है।

देश के जिन राज्यों में 100 से अधिक संक्रमित नए मामले पाए गए हैं उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल,  कर्नाटक और महाराष्ट्र हैं।

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से बहुत कम मामले सामने आए थे और अब तक वहां 151 लोगों ही संक्रमित पाए गए और एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई लेकिन शनिवार को वहां से 10 नए मामले सामने आए हैं।

देश में 5 फरवरी तक 20 करोड से अधिक कोरोना का परीक्षण किया जाचुका है।