कोविड-19 टीकाकरण

कोरोना वैक्सीन देश में 2.43 करोड़ से अधिक लोगों के लगाई गई

कोरोना वैक्सीन देश में 2.43 करोड़ से अधिक लोगों के लगाई जा चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में आज सुबह सात बजे तक प्राप्त  रिपोर्ट के अनुसार  2.43 करोड़ (2,43,67,906) से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

इनमें 71,30,098 एचसीडब्ल्यू (पहला डोज), 38,90,257 एचसीडब्ल्यू (दूसरा डोज), 69,36,480 एफएलडब्ल्यू (पहला डोज) और 4,73,422 एफएलडब्ल्यू (दूसरा डोज), 8,33,526 लाभार्थी जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है और वे अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं (पहला डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 51,04,123 लाभार्थी (पहला डोज) शामिल हैं।

कोरोना  वैक्सीन अभियान के 53वें दिन (9 मार्च, 2021) तक 13.5 लाख (13,59,173से अधिक  वैक्सीन डोज दी गईं। इनमें से 10,60,944  लाभार्थियों को 52,351 सत्रों में (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) पहला डोज दिया गया और 2,98,229 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया।

छह राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में प्रतिदिन कोविड मामलों में अधिक वृद्धि हो रही है और पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,291 मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों के 83.76 प्रतिशत मामले इन्हीं छह राज्यों से हैं।

महाराष्ट्र में प्रतिदिन सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और इनकी संख्या 9,927 है। इसके बाद केरल में  2316 और पंजाब में 1027 मामले दर्ज किए गए हैं।