COVID-19 vaccination

कोविड-19 के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का प्रधानमंत्री मोदी ने शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  ने आज कोविड-19 के दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान (COVID-19 vaccination campaign) का शुभारंभ किया (launches)।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की वैक्सीन ऐसी तकनीक से बनाई गई है जो स्टोर से लेकर भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल है और कोरोना के खिलाफ निर्णायक जीत दिलाएगी।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में इतना बड़ा अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया।

उन्होंने कहा कि जिस धैर्य के साथ भारतवासियों ने कोरोना का मुकाबला किया वैसा धैर्य वैक्सीनेशन के समय भी दिखाना है।

कोविड-19 के  टीकाकरण अभियान (COVID-19 vaccination campaign) के लिए देश में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 3600 केन्द्रों पर टीकाकरण होगा। पहले दिन तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा।

पहले दिन सभी केन्द्रों पर 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। सभी केन्द्रों पर टीकाकारण का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।

पहले चरण में एक करोड़ 60 लाख कर्मचारियों को टीका लगेगा जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं। इन कर्मचारियों में 51 लाख 82 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी, 4 लाख 31 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 1 करोड़ 3 लाख 66 हजार सोशल वर्कर्स और 1 लाख 5 हजार से ज्यादा पोस्टल सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं।

COVID-19 vaccinationप्रधानमंत्री द्वारा कोरोना के टीकाकरण अभियान (COVID-19 vaccination campaign) को हरी झंडी दिये जाने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक सफाईकर्मी को सबसे पहले कोरोना का टीका लगाया गया है।

इस अवसर पर वहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्द्धन भी उपस्थित थे।