खुशबू

खुशबू सुंदर कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल

खुशबूनई दिल्ली,  12 अक्टूबर। खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होगई हैं।

आज यहाँ भाजपा मुख्यालय में दक्षिण भारत की मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री (film actress) और राजनीतिज्ञ खुशबू सुंदर को  पार्टी की सदस्यता का प्रमाण पत्र दिया गया। उन्हें एस मुरगन और सी टी रवि की उपस्थिति में भाजपा में शामिल किया गया। ये दोनो नेता तमिलनाडु की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस के लिए खुशबू का पार्टी छोड़ना नुकसानदेह साबित होगा।

खुशबू सुंदर जानीमानी फिल्म निर्माता , अभिनेत्री और  टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं।  उन्होंने अपने केरियर में दो सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है या प्रोड्यूस किया है।

हालांकि खुशबू सुंदर ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत लगभग 10 साल पहले डीएमके से शुरू की थी। बाद में वे कांग्रेस में चली गई और स्टार प्रचारक भी रहीं।

याद रखने की बात है कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव मई 2021 में हो सकते हैं और तमिलनाडु की राजनीति में फ़िल्म स्टार खासी दखल रखते हैं।