कोरोनावायरस

ऐसे 18 देश जिन्होने कोरोनावायरस को घुसनेे नहीं दिया

दुनिया में ऐसे 18 देश हैं जिन्होने अपने देश में कोरोनावायरस को घुसनेे नहीं दिया। इन देशों में कोरोना का नामोनिशान नहीं है।

इन देशों में कई बहुत छोटे द्वीप समूह भी हैं लेकिन वे विश्व पटल पर पर्यटन केन्द्र के रूप में जाने जाते हैं और उनकी आमदनी का जरिया भी पर्यटन है। लेकिन इन लघु देशों की सरकारों ने अपनी आबादी को बचाने के तुरंत कारगर उपाय किये और दुनिया में कोरोना के दस्तक देते ही अपने यहाँ का आवागमन मार्च 2021 तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

इन 18 देशों में आकार और आबादी के लिहाज से सबसे छोटा देश है पिटकेर्न द्वाीप समूह। इसकी आबादी मात्र 67 है और इस देश का क्षेत्रफल 3.2 वर्ग किलोमीटर ही है।

अब उन 18 देशों के बारे में जानते हैं जहाँ की सरकारों ने कोरोनावायरस को घुसनेे नहीं दिया।

इन देशों के नाम है
1- वॉल्स एंड फुटुना
2- वनुआतु
3- तुवालू
4- तुर्कमेनिस्तान
5- टोंगा
6- टोकेलाउ
7- समोआ
8- ससेंट हेलेना
9- पिटकेयर्न द्वीप समूह
10- पलाउ
11- नीयू
12- नारू
13- माइक्रोनेशिया
14- मार्शल द्वीप समूह
15- किरीबाती
16- उत्तर कोरिया
17- कूक द्वीप समूह
18- अमेरिकन समोआ

दुनिया में जिस देश ने कोरोना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है वह उत्तर कोरिया है।

अब  देशों के आबादी और आकार को जानते हैं:

  • वॉल्स एंड फुटुना – आबादी 15289 आकार 142.42 वर्ग किलोमीटर
  • तुर्कमेनिस्तान  – आबादी 7,31,201 आकार 4,69,930 वर्ग किलोमीटर
  • वनुआतु  – आबादी 3,07,145 आकार 12,190 वर्ग किलोमीटर
  • टुुवालु – आबादी  -11,792 आकार 30 वर्ग किमी
  • टोंगा – आबादी 105695 आकार 720 वर्ग किलोमीटर
  • टोकेलाउ – आबादी 1411 आकार 10 वर्ग किलोमीटर
  • समोआ – आबादी 198414 आकार 2830 वर्ग किलोमीटर
  • सेंट हेलेना – आबादी 6600 आकार 121 वर्ग किलोमीटर
  • पिटकेर्न द्वीप समूह – आबादी 67 आकार 3.2 वर्ग किलामीटर
  • पलाउ – आबादी 18094 आकार 460 वर्ग किलोमीटर
  • नीयू – आबादी 1624 आकार 261 वर्ग किलोमीटर
  • नाउरू –  आबादी 10824 आकार 20 वर्ग किलोमीटर
  • माइक्रोनेशिया – आबादी 11,5023 आकार 700 वर्ग किलोमीटर
  • मार्शल द्वीप समूह – आबादी 59,190 आकार 180 वर्ग किलोमीटर
  • किरिबाती आबादी 119449 आकार 810 वर्ग किलोमीटर
  • कुक द्वीपसमूह – आबादी 17459 आकार 236 वर्ग किलोमीटर
  • अमेरिकन समोआ – आबादी 55465 आकार 200 वर्ग किलोमीटर।

उत्तर कोरिया की आबादी दो करोड़ 55 लाख 49 हजार 604 है और यह देश 1,20,540 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस सूची में अधिकांश वही देश हैं जो समंदर के बीच बसे हुए हैं और मुख्य भूमि से दूर हैं।

इसके अलावा इन देशों की सरकारों ने समय रहते कोरोनावायरस महामारी के बारे में जानकारी जुटाई और सभी प्रकार के आवागमन, फिर चाहे समंदर  हों या हवाई मार्ग, अपने यहाँ आने से रोक दिया और कोरोना महामारी से बच गए।

– बृजेन्द्र रेही