मुंबई में बिजली गुल

मुंबई में बिजली गुल, ग्रिड के फैल हो जाने से लोग परेशान

मुंबई, 12 अक्टूबर। मुंबई में ग्रिड के फैल हो जाने से बिजली गुल (Power cut in Mumbai) हो गई है और खबर लिखे जाने तक सरकार की ओर से नहीं बताया गया है कि बिजली की आपूर्ति कब और कितनी देर में शुरू होगी।

मुंबई के बांद्रा,कोलाबा, माहिम इलाके में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल (No Electricity) है।

मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति (Power supply) करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST)  ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है।

मुंबई में बिजली गुल : ग्रिड के फैल हो जाने से मुंबई पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों और ठाणे के कई इलाकों में बिजली नहीं है और इसके कारण मुंबई के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी की ओर से  जानकारी दी गई है कि टाटा कडुना में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति में रुकावट हो गई है और इस असुविधा के लिए खेद है।