N. Chandrababu Naidu gets regular bailcustody for 14 days

चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

विजयवाड़ा, 10 सितम्बर। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत ने आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को 14 दिनों तक राजमुंदरी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को शनिवार दोपहर 3.40 बजे मेडिकल जांच के लिए विजयवाड़ा सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया और उससे पहले लगभग 10 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई।

सीआईडी ​​ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

सरकारी वकील एस रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि आर्थिक अपराध के मामलों में गिरफ्तारी से पहले पुलिस को नोटिस देने की जरूरत नहीं है।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को मुख्य साजिशकर्ता बताया।