जम्मू में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश

जम्मू, 01 जनवरी। जम्मू कश्मीर के वन एवं पर्यावरण मंत्री बाली भगत ने आज रैका एवं जानीपुर, बाईपास सड़क पर स्थित तवी हरबल इको-पार्क एवं पर्यावरण पार्को का दौरा कर वहां पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
वन विभाग से सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारी जिनमें वन प्रिंसिपल सचिव राकेश कुमार गुप्ता, प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट ए.के.सिंह, पर्यावरण निदेशक ओ.पी. शर्मा, कंजरवेटर आफ फारेस्ट बी.एम. शर्मा, डीएफओ जम्मू डॉ. सेंथिल कुमार शामिल हैं, भी मंत्री के दौरे के दौरान साथ थे।
पार्को के दौरे के दौरान, मंत्री ने सम्बंधितों को निर्देश जारी करते हुए सम्बंधित स्थलो में आने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान सुविधाओं में और अधिक विस्तार करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि जम्मू शहर से सम्बंधित पर्यावरण पार्क दिल की धडकनें हैं जिनमें बुनियादी सुविधाऐं मुहैया करवाने की अति आवश्यकता है। उन्होंने लैंड स्केपिंग के साथ विभिन्न प्रजातियों का पौधारोपण करने के साथ सार्वजनिक स्थलों एवं वर्षा से बचने के लिए शैडों का निर्माण करने के लिए भी कहा। उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए विशेष मुनोरंजन सुविधाऐं इन पर्यावरण पार्को में उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जम्मू शहर से सम्बंधित क्षेत्रों में इको-फ्रैंडली पर्यावरण पार्को को अधिक मात्रा में विकसित करें ताकि जम्मू में आने वाले पर्यटकों विशेषकर श्री माता वैष्णो देवी एवं अन्य धार्मिक श्राईनों में आने वाले यात्रियों को यहां पर बेहतर सुविधाऐं मनोरंजन हेतु उपलब्ध हो सकें।