दिल्ली में कोरोना

दिल्ली में कोरोना COVID-19 के मामले तीन लाख पार

दिल्ली में कोरोना (COVID-19) के मामले तीन लाख पार कर गये हैं।

8 अक्टूबर की रात 10ः41 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 3 लाख 833 हो गई है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 2726 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना (COVID-19)  के स्वस्थ होने वालों की संख्या 24 घंटों में 2643 रही है जबकि कुल मिलाकर 2,72,948 लोग स्वस्थ हो गये हैं।

इस समय दिल्ली के अस्पतालों में 22,232 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

दिल्ली में अब तक 34 लाख 75 हज़ार 795 लोगों के कोरोना परीक्षण किए जा चुके हैं जबकि दिल्ली की आबादी एक करोड़ 98 लाख 14 हजार है।