उपराज्यपाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा  होंगे जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल

नई दिल्ली, 6 अगस्त। राष्ट्रपति ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

भाजपा नेता मनोज सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं।

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मनोज सिन्हा का कार्यकाल उस वक्त शुरू हो जाएगा जब वह गिरीश चंद्र मुर्मू से कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।

सिन्हा की नियुक्ति से यह संकेत मिलता है कि सरकार राज्य में राजनीतिक गतिविधियों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रही है। इसका मतलबयह भी लगता है कि सरकार दूरदराज इलाकों तक सीधे जनसंवाद कायम करना चाहती है।

File photo