मौसम

पृथ्वी पर मौसम के अध्ययन के लिए इसरो अंतरिक्ष में उपग्रह भेजेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो (ISRO) आज शनिवार, 07 नवंबर को हर मौसम में पृथ्वी पर मौसम का अध्ययन करने में सक्षम भारत के नवीनतम उपग्रह-ई.ओ.एस-01 को श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष में भेजेगा।

पृथ्वी पर मौसम के प्रभाव का अध्ययन करने वाले उपग्रह-ई.ओ.एस-01 को अंतरिक्ष में भेजने के लिए पी.एस.एल.वी-सी-49 वर्कहॉर्स रॉकेट का प्रयोग किया जाएगा।

अपनी 51वीं उड़ान के दौरान इस रॉकेट से 9 और व्यावसायिक उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे।

इमेज: एआईआर ट्विटर