Severe cyclone Biparjoy, landfall process will continue till midnight

प्रचंड चक्रवात बिपारजॉय, आधी रात तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी

प्रचंड चक्रवात ‘बिपारजॉय’ #CycloneBiparjoy की सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है…आधी रात तक, लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी। “
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चला रही हैं । (78 मील प्रति घंटा) और 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार के झोंके के रूप में यह पश्चिमी गुजरात राज्य के तट पर शाम 6:30 बजे (1330 GMT) शुरू हुआ।

चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के तेज होने के कारण जामनगर सहित गुजरात के शहरों में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।
महापात्र ने ने बताया कि प्रचंड चक्रवात ‘बिपारजॉय’ (Very severe Cyclone Biparjoy) की आई बॉल लगभग 50 किलोमीटर परिधि में है और वह चक्राकार गति से निरंतर आगे बढ़ रहा है।
प्रचंड चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के कारण गुजरात के तटों पर दो से तीन मीटर ऊँची समुद्री लहरें उठेंगी।
उन्होंने ने विस्तार से बताया कि जब चक्रवात की आई बॉल तट से टकराएगी तो तूफ़ान की गति कम होजायेगी लेकिन जब प्रचंड चक्रवात ‘बिपारजॉय’ गुजरेगा उस समय गति बहुत तेज़ हो जाएगी। इस कारन जो भी इलाका चपेट में आएगा वहां नुकसान की संभावना बानी रहती है क्योकि तूफ़ान की गति १४० किमी प्रति घंटा तक होजायेगी।