भाजपा अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष ने राष्ट्रव्यापी प्रवास के दौरान हरिद्वार में गंगा आरती की

नई दिल्ली, 5 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने 120 दिनों के राष्ट्रव्यापी प्रवास की शुरुआत करते हुए शुक्रवार शाम हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा आरती की।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा  05 दिसंबर, शनिवार को  देहरादून पहुँचेंगे जहाँ  नेपाली फ़ार्म पर उनका स्वागत किया जाएगा।

 नड्डा  पूर्वाह्न 11:30 बजे वे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, संगठन मंत्रियों, भाजपा सांसदों, विधायकों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ विस्तृत बैठक करेंगे।

इसके दौरान वे पार्टी की विचारधारा, राजनैतिक दृष्टिकोण एवं दिशा पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ परिचर्चा करेंगे।साथ ही, वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ के सभी छः कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

शाम 03:45 बजे  नड्डा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेजअंबेडकर नगर (मण्डल देहरादूनमें अंबेडकर नगर मण्डल की बैठक लेंगे। 

भाजपा अध्यक्ष ने शाम 5:00 बजे आईआरडीटी सभागार में प्रदत्त नागरिकों के साथ वार्ता करेंगे जिसमें सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक भी शामिल होंगे

इसके पश्चात वे शाम 06:45 बजे बीजापुर सेफ हाउस, देहरादून में प्रदेश भाजपा प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष,  राज्य के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) के साथ अलग – अलग बैठक करेंगे।

06 दिसंबर, रविवार को भाजपा अध्यक्ष प्रातः 08:15 बजे संघ कार्यालय, तिलक रोड, देहरादून में विचार परिवार के साथ जलपान पर बैठक करेंगे। प्रातः 10:30 बजे वे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, सभी प्रदेश महामंत्री, संगठन महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सभी विभागों के प्रमुख शामिल होंगे। दोपहर 02:15 बजे नड्डा शास्त्रीनगर, कांवली (देहरादून) में प्रेमनगर मंडल के कांवली की बूथ संख्या 42 की बैठक करेंगे।

अपराह्न 03:30 बजे वे प्रदेश भाजपा मुख्यालय, बलवीर रोड, देहरादून से बूथ अध्यक्ष से ऊपर तक के प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक को संबोधित करेंगे। सायं 05:15 बजे नड्डा बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में सोशल मीडिया वालंटियर्स को मार्गदर्शित करेंगे।

उत्तराखंड प्रवास के अंतिम दिन, 07 दिसंबर, सोमवार को भाजपा अध्यक्ष प्रातः 10 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में हिसाब – किताब आजीवन सहयोग निधि एवं कोष पद्धति पर चर्चा बैठक करेंगे जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश भाजपा प्रभारी, प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता, कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश आर्थिक समिति के सदस्य सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात भाजपा अध्यक्ष पूर्वाह्न 11:15 बजे इसी स्थान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्य भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रही सरकार के कामकाज, सरकार का प्रदेश में प्रभाव, राज्य की चुनावी स्थिति और राजनैतिक दृष्टि से गरीबोंमुखी नीतियों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 02:15 बजे  नड्डा बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में ही वर्तमान राजनैतिक स्थिति और आगामी रणनीति बनाने पर प्रेजेंटेशन के साथ चर्चा करेंगे।