मौसम

मौसम में भारी उथल-पुथल के साथ आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना

देश के कई राज्यों में आगामी 5 दिनों में मौसम में भारी उथल पुथल के साथ आंधी, बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 07 जून को एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ तेज हवाओं के साथ साथ आंधी आने  की सम्भावना है I

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाओं के साथ बिजली गरजने और उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात राज्य में एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने का भी अनुमान है।

मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे एवं लक्षद्वीप में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ ही वर्षा की सम्भावना है I

File photo

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में अंदर नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

08 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएं; पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और बिहार में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की सम्भावना है I

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, पूर्वोत्तर अरब सागर और दक्षिण पश्चिम, मध्य बंगाल और अंडमान सागर की खाड़ी पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की सम्भावना है Iकेरल तट और उससे सटे क्षेत्रों, लक्षद्वीप क्षेत्र और मुन्नार की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी मौसम रहने की सम्भावना है मछुआरों को समुद्र में अंदर नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

09 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज़ हवाएं चलने, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गरजने के साथ तूफान की सम्भावना हैI

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय और केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं संभावना; (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर और दक्षिण गुजरात के तट पर उत्तर, मध्य बंगाल और अंडमान सागर की खाड़ी में गति 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं, केरला तट के साथ और लक्षद्वीप क्षेत्र के साथ-साथ तूफानी मौसम के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की सम्भावना है। मछुआरों को समुद्र नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

स्थान विशेष के मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए कृपया मौसम एप डाउनलोड करेंI कृषि सम्बन्धी मौसम परामर्श (ऐग्रोमेट ऐडवाइजरी) के लिए मेघदूत एप और वर्षा के समय बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप डाउनलोड करेंI