President House

राष्ट्रपति ने आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की

थावरचंद गहलोत

राष्ट्रपति ने आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।

राष्ट्रपति भवन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि भाजपा नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे।

भाजपा नेता डॉ. हरि बाबू कंभमपति मिजोरम के राज्यपाल होंगे और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मिजोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य अब त्रिपुरा के राज्यपाल होंगे।

द्रौपदी मुर्मू के स्थान पर त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल होंगे।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।