covid-19

COVID-19 updates: दिल्ली, यूपी सहित अधिकांश राज्यों में रिकार्ड कमी

COVID-19 updates: दिल्ली और यूपी सहित अधिकांश राज्यों में कोरोना  के मामलों में रिकार्ड कमी आई है।

कोरोना (covid-19) से दिल्ली में बीते 24 घंटे में 54 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हुई है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 912 है।

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोनावायरस (covid-19 in India) के नए मामलों में काफी कमी आई है और कोरोना से मरने (corona deaths)  वालों की संख्या भी कम हो रही है।

बीते 24 घंटे में भारत में 34,026 नए मामले सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या 552 रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 6 जुलाई, 2021 को पूर्वाह्न 02ः43 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक दो करोड़ 98 लाख 81 हजार 939 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 4,03,310  है।

कोरोना (COVID-19)  के  इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 4,58,629 है और अब तक 2 करोड़ 97 लाख 44 हजार  831 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे में भारत में स्वस्थ होने वालों की संख्या 51,827 रही है।

कोरोना (covid-19) के बीते 24 घंटे में सबसे अधिक नए मामले केरल (Kerala) से आए हैं जहां 8037 लोग संक्रमित हुए हैं और 102 लोगों की मौत हो गई है। ये मामले सोमवार के मुकाबले 4 हज़ार से कम हैं।

दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां बीते 24 घंटे में 6,740 मामले सामने आए और 104 लोगों की मौत हुई हैे। महाराष्ट्र में भी हालात काफी सुधर रहे हैं।

तीसरे स्थान पर अब तमिलनाडु है जहां से बीते 24 घंटे में 3715 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई।

अब उन राज्यों के बात करते हैं जहां 3000 से अधिक कोरोना के मामले हैं। इनमें असम से बीते 24 घंटे में 2640 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई है, वहीं ओड़िसा से 2803 मामले आए और 52 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश से बीते 24 घंटे में मात्र 118 नए मामले सामने आए और 6 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 2181 रह गई है।

कोरोना के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/