Nisha Kumari on Mount Everest

वड़ोदरा की निशा कुमारी माउंट एवरेस्ट पर

वड़ोदरा, गुजरात की निशा कुमारी (Nisha Kumari) ने 17 मई, 2023 को माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) की चोटी पर

सफलतापूर्वक चढ़ाई की।
कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, और जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
वड़ोदरा की निशा कुमारी इसकी जीती जागती मिसाल हैं, जो अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से माउंट एवरेस्ट पर पहुंचीं। उन्होंने शिखर पर चढ़ते समय गंभीर चुनौतियों का सामना किया और यह उपलब्धि हासिल की।
एवरेस्ट और ल्होत्से अभियान 2023 #Everest and Lhotse Expeditions 2023 में निशा वड़ोदरा से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला हैं और अब वह माउंट ल्होत्से की चढ़ाई शुरू करेंगी।
एक रक्षा परिवार से ताल्लुक रखने वाली, निशा कुमारी 8K एक्सपेडिशन्स एवरेस्ट स्प्रिंग 2023 टीम के पहले बैच में हैं और उन्होंने 17 मई, 2023 को माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।
एवरेस्ट और ल्होत्से अभियान 2023 में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, फ्रांस, मंगोलिया और अन्य देशों के पर्वतारोही विजेता शामिल हैं। इसके आलावा बैच में एक अन्य भारतीय संतोष लक्ष्मण दगड़े हैं। पर्वतारोहियों के साथ 10 शेरपा भीगाइड के रूप में गए हैं । निशा कुमारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यह जानकारी साझा की है ।
हिमालय के बर्फीले क्षेत्रों में गहन प्रशिक्षण, साइकिल चलाने और दौड़ के माध्यम से वह पिछले 3 वर्षों से इस अभियान की तैयारी कर रही थी। “यह निशा की एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वह वड़ोदरा से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला हैं। वह कैंप 4 जा रही हैं, और 4 से 5 घंटे के आराम के बाद, वह माउंट ल्होत्से की ओर बढ़ेंगी।