'आई लव यमुना कैंपेन' आज से दिल्ली में शुरू 

‘आई लव यमुना कैंपेन’ आज से दिल्ली में शुरू 

‘आई लव यमुना कैंपेन’ आज 17 मई,2023 से दिल्ली में शुरू होगया है। इसका उद्देश्य यमुना नदी का कायाकल्प करना है।

दिल्ली सरकार के वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग के इको क्लब द्वारा आज छठ घाट, आईटीओ से ‘आई लव यमुना कैंपेन’ की शुरुआत की गई |
दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया |
‘आई लव यमुना कैंपेन’ कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के ईको क्लब से करीब 1500 बच्चों और शिक्षकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई | यमुना नदी की महत्ता और दिल्ली की प्रदूषण की समस्या के बारें में बच्चों को अवगत कराने के लिए इस कैंपेन का आयोजन किया गया |

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने “आई लव यमुना कैंपेन” कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करने के बाद यमुना घाट पर जाकर सफाई अभियान का निरीक्षण किया |
उन्होंने बताया कि यमुना दिल्ली के लिए एक नदी ही नहीं है बल्कि यह दिल्ली के एक बहुत बड़े इकोसिस्टम को सपोर्ट करती है | दिल्ली अपनी अधिकतर पानी से संबंधित जरूरतों के लिए यमुना नदी पर निर्भर है।
यमुना नदी इस क्षेत्र और उसके लोगों की आर्थिक और पारिस्थितिक आवश्यकताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, वर्षों से रसायनों, प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल प्रदूषकों की विशाल मात्रा ने नदी के पारिस्थितिक संतुलन के साथ छेड़छाड़ की है |
सरकार ने अपने स्तर पर यमुना नदी के कायाकल्प के लिए इस वर्ष के बजट में 7 सूत्री कार्य योजना तैयार की है |