COVID-19

COVID-19 update : देश में कोरोनावायरस से संक्रमित 3412 मामले

COVID-19 update : देश में (India)कोरोनावायरस COVID-19 से संक्रमित लोागें की संख्या 5 अप्रैल, 2020 शाम 4 बजकर 07 मिनट तक 3412 हो गई है।

देश में 294 लोग इस घातक बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किये हैं उसके अनुसार  COVID-19 से  सबसे अधिक 35 मौतें (deaths) महाराष्ट्र में होगई हैं। यहाँ मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

अब महाराष्‍ट्र में संक्रमित मामलों की संख्या 603 तक पहुँच गई है।

तमिलनाडु में अब तक 25 मौतें हो चुकी हैं और वहाँ संक्रमितों की संख्या 472 हो गई है।

दिल्ली में संक्रमित मामले 423 हो गए हैं । यहाँ  6 लोग संसार से विदा हो गए और 16 लोग ठीक होकर अपने घर भी लौटे हैं।