Army

पाकिस्तानी गोलीबारी में लड़की की मौत, एक जवान शहीद

श्रीनगर, 17 जुलाई (जनसमा)। जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के भीमबर गली सेक्टर के बालाकोटे इलाके में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक लड़की की मौत होगई और एक जवान शहीद होगए। 37 वर्षीय अहमद गाँव डचू, तहसील त्राल, जिला पुलवामा,जम्मू और कश्मीर के रहने वाले थे।

भारतीय सेना के जवान नाइक मुद्दार अहमद की मृत्यु पाकिस्तानी मोर्टार का गोला बंकर पर गिरने से हुई। पाकिस्तानी सेना ने भीमबर गली सेक्टर में मोर्टारों से अंधाधुंध गोलाबारी शुरू करदी। यह इलाका राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में पड़ता है। गोलीबारी के उत्तर में भारतीय सैनिकों  ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह 7:30 बजे इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी थी।