भारत के 14 वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान सम्पन्न

नई दिल्ली, 17 जुलाई (जनसमा)। भारत के 14 वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सोमवार को संसद और विधानसभाओं में शाम 5 बजे तक  निर्धारित मतदान केन्द्रो पर मतदान सम्पन्न होगया।

राष्ट्रपति पद के लिए सीधा मुकाबला बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार के बीच हैं।  इस चुनाव में पेपर मतपत्र का उपयोग किया गया था परिणाम गुरुवार को घोषित किए जाएंगे।

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह (गुजरात के एक विधायक हैं), कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और बसपा प्रमुख मायावती उन प्रमुख नेताओं में शामिल थे जिन्होंने संसद भवन में अपने वोट डाले।