Author Archives: Brijendra Rehi

Brijendra Rehi is a writer, journalist, documentary filmmaker, television producer-director, media researcher and publisher. He has been active in the field of writing and journalism since 1965 and has worked across print and electronic media for more than six decades. Born in 1943 at Nathdwara, near Udaipur, Rajasthan, he has written extensively on Indian cinema, history, art, literature and social and cultural subjects. Sixteen of his books had been published in Hindi by 2025. Since 1980, he has been writing and directing documentaries and television programmes. He has produced and directed numerous television series, serials and documentaries, besides producing telefilms and other programmes for television. His work reflects a long-standing engagement with journalism, Indian cinema, documentary filmmaking, television, research, writing and publishing.

सिंहस्थ मेले में ई-रिक्शा सेवा शुरू

भोपाल, 18 अप्रैल (जनसमा)। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले में आने-जाने और भ्रमण करने के लिए ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई है। उज्जैन जिला प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने रविवार को ई-रिक्शा रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रभारी मंत्री ने ई-रिक्शा की सवारी भी की। ग्रीन सिंहस्थ के…

घाटियों के बीच बादलों का डेरा।

घाटियों के बीच बादलों का डेरा। यह फोटो  चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ के लिए वू योंगबिंग ने 18 अप्रैल, 2016 को मध्य चीन के हनान प्रांत के झंगजियाजी की बुलिगुयान घाटी में ली।(आईएएनएस)|

राजस्थान की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका : राजे

जयपुर, 18 अप्रैल (जनसमा)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पर्यटन की राजस्थान की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका है और इसने विश्व में प्रदेश की एक अलग पहचान कायम है। उन्होंने कहा कि इस पहचान को व्यापक बनाने के लिए पहली बार राजस्थान में कई भाषाओं में…

केरल ने मंदिर त्रासदी के बाद केंद्र से मांगे 117 करोड़ रुपये

तिरुवनंतपुरम, 18 अप्रैल | केरल सरकार ने कोल्लम जिले के परावूर स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में हुए अग्निकांड को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध करते हुए केंद्र सरकार से 117 करोड़ रुपये की मांग की है, ताकि इससे हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने…

हजारीबाग में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू

रांची, 18 अप्रैल (आईएएनएस)| झारखंड के हजारीबाग जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद रविवार रात को कर्फ्यू लगा दिया गया। हिंसा की शुरुआत उस वक्त हुई जब दूसरे समुदाय के लोगों ने रामनवमी जुलूस को रोक दिया और उनके द्वारा इस्तेमाल लाउडस्पीकर को लेकर…

ओलम्पिक सीट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनीं दीपा

रियो डी जेनेरियो, 18 अप्रैल| भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने सोमवार को ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। वह ओलम्पिक में हिस्सा लेने की योग्यता हासिल करने वाली देश की पहली महिला जिमनास्ट हैं। दीपा ने यहां जारी अंतिम चरण के क्वालीफाईंग व टेस्ट इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास…

महिलाओं के पिछड़ने से देश आगे नहीं बढ़ सकता : अखिलेश

लखनऊ, 18 अप्रैल (जनसमा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत में महिलाओं को देवी का सम्मानित दर्जा दिया गया है, जिस हमें दृढ़ता से अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे देश की आबादी का आधा हिस्सा हैं, ऐसे में उनकी अनदेखी नहीं की…

चीन में भ्रष्टाचार के मामलों में मृत्युदंड का प्रावधान

बीजिंग, 18 अप्रैल। चीन में 30 लाख युआन (लगभग 460,000 डॉलर) तक के धन की हेराफेरी या इतनी ही राशि का रिश्वत लेने के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। इस संदर्भ में सोमवार को जारी नई न्यायिक व्याख्या के मुताबिक, इसके अलावा अत्यधिक गंभीर मामलों में…

ऑड-ईवन का उल्लंघन करने पर भाजपा नेता विजय गोयल पर जुर्माना

नई दिल्ली, 18 अप्रैल | भारतीय जनत पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल पर दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को 15 दिवसीय ऑड-ईवन यातायात फॉर्मूला का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि गोयल अशोका रोड स्थित अपने आवास से जैसे ही कार लेकर…

इक्वाडोर भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 246 हुई

क्वीटो, 18 अप्रैल। इक्वाडोर भूकंप में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर 246 हो गई है। देश में शनिवार को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 दर्ज की गई थी। फोटोः इक्वाडोर में आए भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त हुआ एक मकान। (सिन्हुआ/आईएएनएस) उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास ने कहा…

केंद्रीय मंत्री और गायक बाबुल सुप्रियो ‘इण्डिया रन वे वीक’ के दौरान रैंप पर।

नई दिल्ली  में 17 अप्रैल, 2016 को केंद्रीय मंत्री और गायक बाबुल सुप्रियो, फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल (लाल रंग की पोशाक में) के शो ‘इण्डिया रन वे वीक’ के दौरान  माॅडल्स के साथ रैंप पर। फोटो: अमलान पालीवाल

क्या पृथ्वी डोलेगी बार-बार?

बीजिंग, 18 अप्रैल । हाल के दो महीनों में पूरी दुनिया में भूकंप की कुछ असामान्य गतिविधियां देखने को मिली हैं। एक के बाद एक आए शक्तिशाली भूकंप ने इक्वाडोर, जापान, म्यांमार, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया को हिलाकर रख दिया है और दर्जनों लोगों की मौत हुई है। कई बार सुनामी…

प्रियंका गांधी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को कानूनी नोटिस भेजा

नई दिल्ली, 17 अप्रैल | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रमुख दैनिक समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया को कानूनी नोटिस भेजकर मांग की कि उनके सरकारी आवास संबंधी रपट के लिए अखबार माफी मांगे। वकील अमन पंवार की ओर से अखबार के एडिटर-इन-चीफ…

गुजरात में पटेल आंदोलन में हिंसा, मेहसाणा में कर्फ्यू

अहमदाबाद, 17 अप्रैल | गुजरात में जेल में बंद अपने नेताओं की रिहाई के लिए पाटीदारों (पटेल) का आंदोलन रविवार को उग्र हो गया। पुलिस से झड़प और आगजनी के बाद मेहसाणा शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। शहर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है।…

माउंटेन बाइकिंग : नई ऊंचाइयां छूने को तैयार देवेंद्र ठाकुर

शिमला, 17 अप्रैल | हीरो एमटीबी शिमला रैली में जीत की हैट्रिक लगाने वाले शिमला के देवेंद्र ठाकुर की पहचान देश के अग्रणी माउंटेन बाइकर के तौर पर होती है। कुल्लू के एक जनजातीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले देवेंद्र ओलम्पिक में हिस्सा लेना चाहते हैं और इसी को ध्यान…

पाकिस्तान से आए हिंदुओं की नागरिकता प्रक्रिया आसान की जाएगी

नई दिल्ली, 17 अप्रैल | पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारतीय नागरिकता देने की प्रक्रिया आसान की जाएगी। सरकार ने रविवार को इसकी घोषणा की। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव में पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को ‘लंबी अवधि का वीजा’ देकर संपत्ति खरीदने,…

ऑटो हड़ताल मामले में एलजी से दखल देने का आग्रह

नई दिल्ली, 17 अप्रैल| दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर सम-विषम योजना को असफल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए इस मामले में उपराज्यपाल (एलजी) नजीब जंग से दखल देने का आग्रह किया। दिल्ली सरकार ने…

आईपीएल : पंजाब ने पुणे को हराकर खाता खोला

मोहाली (पंजाब), 17 अप्रैल | मुरली विजय (53) और मनन वोहरा (51) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 97 रनों की साझेदारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने रविवार को पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवं संस्करण के अपने तीसरे मैच…

सेना प्रमुख ने कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

जम्मू, 17 अप्रैल| सेना प्रमुख दलबीर सिंह ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर का दौरा किया। राज्य में हिंसा की ताजा घटनाओं के बीच उन्होंने सेना के वरिष्ठ कमांडरों से मुलाकात की। इन घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। सेना के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने…