Amit Shah in Tripura

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी

भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा में शून्य से शिखर तक पहुंचती दिखाई देरही है। उत्‍तर पूर्व के तीन राज्‍यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में वोटों की गिनती जारी है।

मतगणना का ट्रेंड बता रहा है कि त्रिपुरा में  भाजपा यहां 25 साल पुराने कम्युनिस्ट शासन को उखाड़ फैंकने में कामयाब होती दिख रही है। दोपहर ढाई बजे तक मिले चुनाव परिणामों के अनुसार त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन अब तक 15 सीटें जीत चुका है और अन्य 26 सीटों पर पर बढ़त बनाए हुए है।

विधानसभा  के18 फरवरी को  हुए मतदान में 92 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डालकर क रिकार्ड बनाया था । 60  सदस्यों वाली विधानसभा में 59 सीटों पर मतदान हुआ था।  जनजातीय समुदाय के लिए आरक्षित  एक सीट  का चुनाव 12 मार्च को होगा, यहां एक उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव टालना पड़ा है।

त्रिपुरा में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है किन्तु भाजपा के कार्यकर्ताअगरतला में जश्न मना रहे हैं।

भाजपा के महासचिव राम माधव ने अगरतला में पत्रकारों से कहा कि भाजपा को त्रिपुरा में 40 या अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने अवसर मिलता स्पष्ट दिखाई देरहा है।

भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी माधव ने कहा कि त्रिपुरा की जनता का यह एक  ऐतिहासिक फैसला है। माधव ने कहा कि इस फैसले के पीछे, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी मेहनत की, जिन्होंने केवल चार चुनाव मीटिंगों को संबोधित नहीं किया बल्कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ त्रिपुरा में बीजेपी रणनीति पर लगातार निगरानी रखी।