Lok sabha candidates_J P Nadda

भाजपा ने 184 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Lok sabha candidates

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की 184 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों Lok sabha candidates के नामों की पहली सूची की घोषणा कर दी।

चुनाव समिति के निर्णय की घोषणा केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने मीडिया के समक्ष की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पुरानी सीट वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे जबकि गांधीनगर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को टिकट दिया गया है। गांधीनगर लालकृष्ण आडवाणी की सीट होती थी।

लोकसभा उम्मीदवारों Lok sabha candidates के नामों की पहली सूची 16 , 19 और 20 मार्च को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आई है।

लखनऊ से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे। नागपुर से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी को टिकट दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है जहां वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुकाबला करेंगी।
गौतमबुध नगर से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पुन: चुनाव के मैदान में होंगे।

उत्तर प्रदेश में  को टिकट दिया गया है।

लोकसभा उम्मीदवारों  के Lok sabha candidates कुछ प्रमुख नाम नाम इस प्रकार हैं

मुजफ्फरनगर डॉक्टर संजीव बालियान,

बिजनौर कवर भारतेन्दु सिंह,

बागपत डाॅ सत्यपाल सिंह

मेरठ राजेन्द्र अग्रवाल

गाजियाबाद से वी के सिंह

अलीगढ़ सतीश गौतम

मथुरा हेमा मालिनी

आगरा से एसपी सिंह बघेल

एटा से राजवीर सिंह राजा भैया

बरेली से संतोष गंगवार

शाहजहांपुर से अरुण सागर

खीरी – अजय कुमार

सहारनपुर से राघव लखन पाल

आज गुरूवार को उत्तर प्रदेश के 28, महाराष्ट्र के 16, असम के 8, अरुणाचल प्रदेश के दो, छत्तीसगढ़ के छह, अंडमान निकोबार द्वीप समूह सेे एक,,दादर नगर हवेली के एक., जम्मू कश्मीर के पांच, कर्नाटक के 21, केरल के 13, लक्षद्वीप के एक, मणिपुर के एक, मिजोरम के दो,ओडिशा के दस, राजस्थान के 16, सिक्किम के एक, तमिलनाडु के पांच, तेलंगाना के दस, त्रिपुरा के दो, उत्तराखंड के पांच, आंध्र प्रदेश के 2 और पश्चिम बंगाल के 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।