Wajid Khan

बॉलीवुड के संगीत निर्देशक-गायक वाजिद खान का निधन

बालीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक वाजिद खान (Wajid Khan) का निधन होगया। वे 42 साल के थे।

वह गुर्दे की बीमारियों से भी पीड़ित थे और दो साल पहले उनका गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था।

बॉलीवुड में साजिद-वाजिद की जोड़ी मशहूर संगीतकारों में से एक मानी जाती रही  है। अब वह जोड़ी बिखर गई।

उनके भाई साजिद ने एक समाचार एजेंसी को पुष्टि की कि संगीतकार वाजिद खान (Wajid Khan) का COVID-19 के लिए परीक्षण सकारात्मक था।

रविवार शाम को उन्हें मुंबई में चेंबूर के सुराना अस्पताल  में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक  साजिद खान और वाजिद खान (Wajid Khan) भाई  थे, जो तबला वादक उस्ताद शराफत अली खान के बेटे थे।

Photo : courtesy AIR

उन्हें मिर्ची म्यूज़िक की ओर से क्रिटिक्स चॉइस म्यूज़िक कम्पोज़र ऑफ़ द इयर अवार्ड से नवाजा गया था।

वाजिद खान के देहांत से बॉलीवुड सदमे में है। बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावुकता से याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में कहा ‘वाजिद खान के निधन से सदमे में हूँ। एक मुस्कुराती प्रतिभा चली गई। ’

A R Rahman tweetऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने साजिद-वाजिद के साथ एक तस्वीर साझा करके वाजिद खान (Wajid Khan) को अपनी श्रद्धांजलि दी और इसे कैप्शन दिया, “बहुत जल्द”।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट में कहा -‘बेहद दुखद खबर, एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वह है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना, बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।’
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया-‘वाजिद खान के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। अच्छी प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। भगवान इस मुश्किल समय में उनके परिवार को शक्ति दें।’

मनोरंजन जगत की अधिकांश हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

उन्होंने अपने भाई साजिद के साथ दबंग, वीर, तेवर, एक था टाइगर, पार्टनर, दबंग 2 के लिए म्युजिक कम्पोज किया था।