Khayyam

पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध संगीतकार मोहम्मद ज़हूर खय्याम नहीं रहे

Khayyamसर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध संगीतकार (Music composer) मोहम्मद ज़हूर खय्याम (Mohammed Zahur Khayyam) नहीं रहे।

सोमवार रात मुंबई में हृदय गति रुक जाने से खय्याम (Khayyam)  का देहांत हो गया। वह 92 साल के थे।

अपने अंतिम दिनों में खय्याम (Khayyam) विभिन्न आयु संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान का स्मरण किया है।

संगीतकार खय्याम (Khayyam) को फिल्म उमराव जान, कभी-कभी, रजिया सुल्तान, दिल-ए-नादान, दर्द, नूरी जैसी अनेक फिल्मों के संगीत निर्देशन के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा।

Khayyam

राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से 24 मार्च 2011 को पद्मभूषण सम्मान प्राप्त करते खय्याम

खय्याम (Khayyam) का जन्म 18 फरवरी 1927 को पंजाब के नवांशहर जिले के राहो में हुआ था। छोटी उम्र में वे अपने गांव से संगीत सीखने के लिए अपने जमाने के मशहूर संगीतकार बाबा चिश्ती के पास लाहौर चले गए थे।

खय्याम (Khayyam)  को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खय्याम (Khayyam)  को 2011 में पदृमभूषण से सम्मानित किया गया था।

खय्याम (Khayyam)  ने 1953 से 1990 तक अनेकों फिल्मों के लिए संगीत कम्पोज किया था। उन्हें फिल्म कभी कभी के लिए 1977 में तथा उमरावजान के लिए 1982 में फेयर अवार्ड (Filmfare Awards) सम्मानित किया गया था। 2010 में उन्हे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किया गया था।

रचनात्मक संगीत के लिए खय्याम को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।