चुनाव

दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार समाप्त

लोकसभा चुनाव 2019 Lok Sabha Election 2019 के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैले 97 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार कार्य मंगलवार शाम को समाप्त हो गया।

लोकसभा चुनाव 2019 Lok Sabha Election 2019 के दूसरे चरण में मतदान करने वाले राज्य हैं तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, मणिपुर, त्रिपुरा और पुदुचेरी।

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण Lok Sabha Election 2019  में उत्‍तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों में 1.40 करोड़ मतदाता है।

उत्‍तर प्रदेश का आगरा मतदाताओं की कुल 19,04,706 संख्‍या के हिसाब से दूसरे चरण में सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है।

कर्नाटक में दो करोड़ 67 लाख से अधिक मतदाता इस चरण में 241 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

महाराष्ट्र में दस निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता इस चरण में मतदान करेंगे।

इस बीच तीसरे चरण के लिए चुनाव अभियान तेज हो गया है जिसमें 12 राज्यों के 115 निर्वाचन क्षेत्र और दो केंद्र शासित प्रदेश में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगेजाएंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में रैलियों को संबोधित किया जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में प्रचार किया।

ओडिशा के संबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार इस उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है कि 2022 तक हर गरीब, वंचित, पिछड़े, आदिवासी परिवार के पास पक्का घर होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह मछुआरों के कल्याण के लिए एक मत्स्य मंत्रालय का गठन करेगी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों और भारत को विभाजित करने के इच्छुक लोगों के साथ जा रही है।