राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दीवाली पर बधाई दी
नई दिल्ली, 19अक्टूबर (जनसमा)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अपने संदेश में कहा है, ‘दीवाली के हर्ष और उल्लास भरे शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। दीवाली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है।…

















